'एक विलेन 2' में काम नहीं कर रही हैं दिशा पाटनी, खुद किया कंफर्म

    'एक विलेन 2' में काम नहीं कर रही हैं दिशा पाटनी

    'एक विलेन 2' में काम नहीं कर रही हैं दिशा पाटनी, खुद किया कंफर्म

    दिशा पाटनी इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई हैं। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ आई फिल्म 'मलंग' में लोगों ने दिशा की काफी तारीफ की। 'बागी 3' के 'डू यू लव मी' में भी दिशा सोशल मीडिया पर तारीफें बटोर रही हैं। उनका हॉट लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इसी बीच ये खबरें भी आने लगीं कि दिशा पाटनी को फिल्म 'एक विलेन 2' ऑफर हुई है। जिसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं।

    निराश हुए फैंस

    फैंस दिशा की नई फिल्म से काफी खुश थे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और जॉन अब्राहम काम कर रहे हैं। लेकिन दिशा ने 'एक विलेन 2' में काम करने की खबरों को गलत बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दिशा ने बताया, ''इस बात में अब तक कोई सच्चाई नहीं है।'' हालांकि दिशा से पहले कियारा का नाम भी इस फिल्म के लिए आया था लेकिन उन्होंने भी इसे कंफर्म नहीं किया।

    दिशा की अगली फिल्म

    दिशा पाटनी अब आपको सलमान खान की फिल्म 'राधे: द मोस्ट वॉन्टेड' में नजर आएंगी। इससे पहले दिशा ने सलमान की फिल्म भारत में भी एक आइटम नंबर किया था। दिशा इसके अलावा एक्शन फिल्म भी करना चाहती हैं।