रेप मामले में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के समर्थन में दिव्या खोसला कुमार, कहा-साइन करने वाला था बड़ी फिल्म

    पर्ल वी पुरी साइन करने वाले थे बड़ी फिल्म

    रेप मामले में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी के समर्थन में दिव्या खोसला कुमार, कहा-साइन करने वाला था बड़ी फिल्म

    टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं। ये मामला पुराना बताया गया है जिसमें एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पर्ल पर लगे इन आरोपों को टीवी इंडस्ट्री के उनके साथी गलत बता रहे हैं। एकता कपूर, अनीता हसनंदानी, हिना खान, अली गोनी समेत कई एक्टर्स पर्ल के समर्थन में आगे आ चुके हैं। एक्टर्स का कहना है कि एक साजिश के तहत एक्टर को फंसाया जा रहा है। अब इस लिस्ट में दिव्या खोसला कुमार भी शामिल हो गई हैं। दिव्या और पर्ल ने ‘तेरी आंखों में’ नाम के एक म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था।

    पर्ल के सपोर्ट में आई दिव्या ने हाल में स्पॉटब्वॉय से बातचीत की। उन्होंने इस दौरान पर्ल के फ्यूचर प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। दिव्या कहती हैं- ‘अगर वो दोषी साबित नहीं हुआ तो उसका करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार कौन होगा? ये एक बहुत गंभीर आरोप है, और इससे पर्ल के करियर को बहुत नुकसान पहुंचेगा। टीवी इंडस्ट्री ने उसे एक स्टारडम दिया है, मैं आपको ये बता सकती हूं कि वो बहुत बड़ी फिल्म साइन करने वाला था लेकिन अब उसने सब खो दिया’।

    आगे दिव्या ने कहा, ‘पर्ल ने कुछ वक्त पहले ही अपने पिता को खोया है। उसी मां जो की बीमार हैं, उन्होंने मुझे कॉल किया और रो रोकर मुझसे मदद करने की गुहार लगाई। मैं बहुत बेबस महससू कर रही हूं, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। मैं पर्ल को बहुत अच्छी तरह जानती हूं, हमने साथ काम किया है वो बहुत अच्छा इंसान है। काम के प्रति बहुत संजीदा और बहुत मेहनती है। जितने गंभीर आरोप उस पर लगाए गए हैं वो ये सब डिजर्व नहीं करता है। ये #MeToo का भयावक पक्ष है जिसमें आदमी का करियर और उसकी पहचान को बर्बाद किया जा रहा है। मुझे खुशी है कि एकता कपूर पर्ल का समर्थन करने आगे आई हैं। उनके सपोर्ट में और लोगों को भी आगे आना चा हिए, मुझे पूरा भरोसा है कि पर्ल निर्दोष है। कुल लोगों द्वारा उसके साथ जो किया जा रहा है वो बहुत भयावाह है, ऐसा नहीं होना चाहिए’। फ़िलहाल पर्ल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।