एक ही घर में होने के बाद भी पति से अलग रह रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, वजह जानकर करेंगे तारीफ

    एक ही घर में होने के बाद भी पति से अलग रह रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी

    एक ही घर में होने के बाद भी पति से अलग रह रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी, वजह जानकर करेंगे तारीफ

    'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और 'कयामत की रात' के एक्टर विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल मे से एक हैं। देशभर में लॉकडाउन है और ये कपल भी इसका पालन कर रहा है। कोरोना के इस कहर में सोशल डिस्टैंसिंग की भी बात की जा रहे है और दिव्यांका और विवेक ने इसे भी कुछ ज्यादा ही सीरीयस लिया है। दोनों एक ही घर में रहते हुए अलग अलग रह रहे हैं।

    दिव्यांका ने अपने पति के साथ एक बेहद खूबसूरत सी फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, ''अब तुम्हें और ज्यादा मिस कर रही हूं क्योंकि हम दोनों अलग रूम में हैं। इस फीलिंग का कोई अंत नहीं है।''

    हालांकि दिव्यांका ने लॉकडाउन में विवेक के साथ टिक टॉक वीडियोज भी शेयर की हैं। हाल ही में दिव्यांका ने बाकियों की तरह लोगों से घर में रहने की अपील भी की थी। उन्होंने वीडियो में डॉक्टर और पुलिस वालों और जो कोरोना से लड़ रहा है उसका का सम्मान की बात कही थी। साथ ही पीएम रिलीफ फंड में अपना योगदान देने की अपील भी की थी।