दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', इस वजह से किया मना

    दिव्यांका त्रिपाठी ने शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' को इसलिए किया मना

    दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2', इस वजह से किया मना

    दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 में अपना जौहर दिखा रही हैं। उन्होंने इस शो में हिस्सा लेकर और जबरदस्त परफोर्मेंस देकर दर्शकों को काफी सरप्राइज किया है। दिव्यांका त्रिपाठी ही को कुछ दिनों पहले ही शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के लिए भी अप्रोच किया गया था। हालांकि उन्होंने इस शो को मना कर दिया है।

    हाल ही में दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया लाइव चैट में अपनी जिंदगी और हाल की रोड ट्रिप के बारे में बता रहा थे। तभी उन्होंने अपने इस शो के बारे में भी बताया।

    दिव्यांका ने कहा, ''हां, मुझे बड़े अच्छे लगते हैं 2 ऑफर हुआ था और मैंने इसके लिए लुक टेस्ट भी दिया था। लेकिन मैंने शो के लिए हां नहीं कहा क्योंकि मैं कैरेक्टर से रिलेट नहीं कर सकती थी। जब भी मैं कोई प्रोजेक्ट लेती हूं, मैं अपने आप को उसमें झोंक देती हूं और ये ऐसा है जैसे उस रोल से शादी करना और अगर मैं रोल से राजी नहीं हूं तो, मैं कभी नहीं करूंगी। मैं कैरेक्टर को महसूस नहीं कर सकती। इसलिए मुझे बड़े अच्छे लगते हैं 2 को न कहना पड़ा।''