दिव्यांका त्रिपाठी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

    दिव्यांका त्रिपाठी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार...

    दिव्यांका त्रिपाठी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

    दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक है। ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’, ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शोज़ करने के बाद खबरें थीं कि एक्ट्रेस जल्द ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार में नज़र आ सकती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद दिव्यांका के फैंस उत्साहित थे। लेकिन अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि वो इस शो का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं।

    दिव्यांका ने हाल में टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ ऑफर ही नहीं किया गया है। वो कहती हैं-‘यह एक शानदार शो है और इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे करने के लिए उत्सुक होऊंगी। मैं फ्रेश कॉन्सेप्ट और नई चुनौतियों को देख रही हूं।‘ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘इस तरह की अफवाहें ज्यादातर निराधार और बगैर किसी तथ्य के होती हैं।‘

    बता दें, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दिशा वकानी लीड दयाबेन के किरदार में थीं। लेकिन बेटी के जन्म के बाद वो वापस शो पर नहीं लौटी हैं। दिशा ने साल 2017 में ब्रेक लिया था। तभी से शो की कहानी बिना दयाबेन के आगे बढाई जा रही है। हालांकि, अब शो के फैंस चाहते हैं कि दयाबेन वापस आ जाये। ऐसे में प्रोड्यूसर असित मोदी के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। अब दिशा वकानी ही शो में लौटती हैं या मेकर्स नई दयाबेन पर विचार कर रहे हैं। फ़िलहाल, कुछ भी ऑफिसियली नहीं कहा गया।