दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' हुआ था ऑफर, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं

    दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' हुआ था ऑफर,

    दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' हुआ था ऑफर, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं

    एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। कई सुपरहिट टीवी शो देने के बाद अब वो जल्द खतरों के खिलाड़ी 11 में नज़र आयेंगी। वहीं हाल में ये भी खबरें थीं कि एक्ट्रेस को पॉपुलर टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। बताया गया था कि दिव्यांका एक्टर नकुल मेहता के साथ इस शो में लीड रोल निभाती दिखेंगी।

    अब दिव्यांका ने खुद इस खबर के बारे में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत की। एक्ट्रेस ने बताया-‘मुझे बड़े अच्छे लगते हैं' ऑफर किया गया है।  लेकिन बातचीत बहुत शुरुआती चरण में है। यह उस बिंदु तक भी नहीं पहुंचा है जहां अफवाहें या मेरे ऐसा करने की खबरें हो सकती हैं। जब शो शुरुआती स्टेज में होता प्रोडक्शन हाउस बहुत सारे आर्टिस्ट से बात करता है। हम एक्टर के रूप में अलग प्रोजेक्ट्स के लिए अलग अलग प्रोड्यूसर्स और चैनलों के साथ भी बातचीत करते हैं। इसलिए, अभी इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं बड़े अच्छे लगते हैं कर रही हूं।’

    पिछले दिनों ऐसी भी खबर थीं कि दिव्यांका को पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार किए अप्रोच किया गया था। अब इस बारे में भी दिव्यांका ने सच्चाई सबके सामने रखी। एक्ट्रेस ने कहा-‘मुझे तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऑफर नहीं किया गया है। मैं इसके बारे में अफवाहें फैलाने वाले लोगों से कहना चाहता हूं कि कृपया इसे रोकें। यह एक बहुत ही पॉपुलर, हिट शो है और इसे इतने सालों बाद भी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। कलाकार शो में शानदार हैं और मैं किसी की जगह नहीं ले रही हूं क्योंकि मुझे शो का ऑफर नहीं आया है।’

    बता दें, दिव्यांका अब जल्द एक्टिंग के बाद स्टंट करती नज़र आयेंगी। वो करीब डेढ़ महीने तक साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में शो की शूटिंग करके वापस लौटी हैं। ये शो जल्द टीवी पर दिखाया जायेगा।