क्या दादा और पिता की तरह पटौदी परंपरा को पूरा करने के लिए इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल जायेंगे तैमूर

    तैमूर अली खान पटौदी परंपरा का पालन करेंगे

    क्या दादा और पिता की तरह पटौदी परंपरा को पूरा करने के लिए इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल जायेंगे तैमूर

    करीना कपूर और सैफ अली खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान अपने आप में एक सेलेब्रिटी हैं। लगभग हर दिन सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें और वीडियो छाये रहते हैं। तैमूर जैसे जैसे बढे हो रहे हैं मीडिया को ग्रीट करना भी सीख रहे हैं। फ़िलहाल तैमूर मुंबई के एक प्ले स्कूल में हैं। लेकिन लगता है वो भी पटौदी परिवार की परंपरा निभाते हुए बोर्डिंग स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे।

    क्या दादा और पिता की तरह पटौदी परंपरा को पूरा करने के लिए इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल जायेंगे तैमूर

    सैफ के पिता मंसूर अली खान पटौदी ने लंदन के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। उनके बाद सैफ अली खान और उनकी दोनों बहनों सबा और सोहा भी पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गई थीं। बाद में सैफ के दोनों बच्चे सारा अली खान और इब्राहीम खान ने भी अपनी पढ़ाई इंग्लैड में पूरी की। इस परंपरा को देख कर लगता है कि तैमूर को भी आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश जाना होगा।

    क्या दादा और पिता की तरह पटौदी परंपरा को पूरा करने के लिए इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल जायेंगे तैमूर

    बता दें, मम्मी करीना तैमूर को बोर्डिंग स्कूल में भेजने के लिए तैयार हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि स्टार किड के लिए मीडिया की अटेंशन सही हैं। ऐसे में वो तैमूर को बोर्डिंग स्कूल भेजना चाहती हैं। वहीं सैफ बेटे के साथ समय बिताना चाहते हैं। क्योंकि वो सारा और इब्राहीम को उतना समय नहीं दे पाए जितना उन्हें देना चाहिए था।

    क्या दादा और पिता की तरह पटौदी परंपरा को पूरा करने के लिए इंग्लैंड के बोर्डिंग स्कूल जायेंगे तैमूर

    हाल में सैफ ने अपनी पिता वाली जर्नी के बारे में बात की थी। सैफ ने कहा " मुझे लगता है कि अब मैं थोड़ा अधिक धैर्यवान हो गया हूं, जब सारा और इब्राहिम छोटे थे, तब मैं करियर बनाने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि उस वक़्त मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या चाहिए,  जब उन्हें समय देने का समय आया तो मई अधिक स्वार्थी हो गया था।’