वीडियो: IIFA Awards 2019 में ग्रीन कार्पेट पर सलमान खान के पीछे पीछे पहुंचा कुत्ता!

    IIFA Awards 2019 में ग्रीन कार्पेट पर सलमान खान के पीछे पीछे पहुंचा कुत्ता!

    वीडियो: IIFA Awards 2019 में ग्रीन कार्पेट पर सलमान खान के पीछे पीछे पहुंचा कुत्ता!

    मुंबई में बुधवार को IIFA अवार्ड 2019 में बड़े बड़े सितारे पहुंचे। सलमान, कैटरीना, दीपिका, रणवीर, आलिया समेत तमाम सितारों ने इस अवार्ड शो में हिस्सा लिया। सबके एक से बढ़कर एक जलवे देखने को मिले। इस अवार्ड की शाम में एक्टर्स को अलग अलग अवार्ड से भी नवाजा गया।

    ग्रीन कार्पेट पर हर स्टार आकर अपना रंग जमा रहा था। इनमें से एक सलमान खान भी थे। जो वहां नीले सूट और ब्लैक शर्ट में नजर आए। उनके साथ महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर भी थीं जो दंबग 3 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन एक सलमान के ग्रीन कार्पेट पर पहुंचने के बाद एक अजीब से वाकया हुआ। जिसे देखकर वहां मौजूद हर एक शख्स हंस पड़ा। दरअसल सलमान जैसे ही ग्रीन कार्पेट पर चलते हुए निकले उनके पीछे पीछे एक कुत्ता भी जा रहा था। इसे देखकर कर किसी की हंसी निकल पड़ी और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    भले ही सलमान को जानवारों से खासतौर पर कुत्तों से काफी प्यार है। उन्होंने भी अपने घर पर कुत्ते पाले हुए हैं। लेकिन ये कुत्ता उनका नहीं था।

    सलमान अब अपनी फिल्म में दबंग 3 में नजर आएंगे। हाल ही में संजय लीला भंसाली के साथ बन रही उनकी फिल्म इंशाअल्लाह बंद हो गई है। उन्होंने इस अवार्ड फंक्शन में भी कहा कि वो इस फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान किक 2 में भी दिखाई देंगे।