लॉकडाउन में दूरदर्शन की डिमांड नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार से ज्यादा; लोगों ने बना डाले मजेदार मीम्स!

    लॉकडाउन में दूरदर्शन की डिमांड नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार से ज्यादा

    लॉकडाउन में दूरदर्शन की डिमांड नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार से ज्यादा; लोगों ने बना डाले मजेदार मीम्स!

    कोरोनावायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है जिसकी वजह से फिल्मों की और न ही सीरीयल्स की शूटिंग हो सकती है। सभी चैनल्स ने अपने पुराने शोज दोबारा दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम भी अपने कंटेंट की प्रमोशन में जुट गया है। इस बीच दूरदर्शन अभी आगे बढ़कर आ गया है और उनसे अपने 90 के दशक के पॉपुलर शोज री-टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया है।

    दूरदर्शन अब रामायण, महाभारत, शक्तिमान, ब्योमकेश बख्शी और देख भाई देख जैसे शोज दिखा रहा है। ये शोज अपने बचपन की यादें ताजा करने के लिए काफी बेहतरीन है वहीं नई जेनरेशन भी ये समझ सकती है कि 90 का युग अपने आप में क्यों गोल्डन ईरा कहलाता था। लेकिन इंटरनेट पर अचानक दूरदर्शन पॉपुलैरिटी को देख काफी लोग हैरान हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म की ऑडियंस भी हैरान है इसके चलते सोशल मीडिया पर दूरदर्शन और नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइन इन सबके मजेदार मीम्स बन रहे हैं। जिन्हें देखकर आप भी अंदाजा लगा पाएंगे कि जेनरेशन गैप कितना बढ़ गया है।