रामायण और महाभारत के बाद अब डीडी दिखाया जाएगा 'देख भाई देख'

    रामायण और महाभारत के बाद अब डीडी दिखाया जाएगा 'देख भाई देख'

    रामायण और महाभारत के बाद अब डीडी दिखाया जाएगा 'देख भाई देख'

    दूरदर्शन पर एक के बाद एक 90 के दशक के सीरीयल को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है। दूरदर्शन ने जानकारी दी है कि डीडी का पॉपुलर कॉमेडी शो देख भाई देभ भी दोबारा दिखाया जाएगा। ये शो शाम 6 बजे टेलीकास्ट होगा। इस शो में दिवान परिवार की तीन पीढ़ियों के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग और नोकझोक दिखाई गई थी।

    इससे पहले डीडी पर महाभारत, रामायण, ब्योमकेश बख्शी, सर्कस और शक्तिमान दिखाए जा रहे हैं और अब लिस्ट में देख भाई देख का नाम भी जुड़ गया है। हालांकि 1 अप्रैल को ये जानकारी देने से कुछ लोगों लगा कि कहीं अप्रैल फूल तो नहीं बनाया जा रहा।

    'देख भाई देख' में शेखर सुमन, नवीन , फरीदा जलाल, भावना बावसवर, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ, विशाल सिंग, नताशा सिंह अहम रोल में थे। ये शो 6 मई 1993 को डीडी मेट्रो पर ऑनएयर हुआ था। जिसके 65 एपिसोड दिखाए गए थे। शो ऑडियंस के बीच जबरदस्त हिट रहा था।

    अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बुनियाद और श्रीमान श्रीमती जैसे शो की भी वापसी हो जाए। दूरदर्शन ने लॉकडाउन के बीच ये शोज दिखाने का फैसला किया है। ताकि 90 के समय के लोगों की यादें ताजा हो जाएं और नई जेनरेशन को भी इसका स्वाद चखने को मिल जाए और पता चले कि 90 की दौर कितना बेहतर था।