एकता कपूर बर्थडे: करण जौहर, स्मृति ईरानी, मौनी रॉय समेत सेलेब्स ने टीवी क्वीन पर बरसाया प्यार

    एकता कपूर बर्थडे: करण, मौनी समेत सेलेब्स ने टीवी क्वीन पर बरसाया प्यार

    एकता कपूर बर्थडे: करण जौहर, स्मृति ईरानी, मौनी रॉय समेत सेलेब्स ने टीवी क्वीन पर बरसाया प्यार

    एकता कपूर टीवी की दुनिया की क्वीन कही जाती हैं और ऐसा कहना कहीं से भी गलत नहीं है। वो दशकों से टीवी पर राज कर रही हैं। उनके शोज हमेशा ही टीआरपी की रेस में भी आगे ही रहते हैं। उन्हें उनके सीरीयल के लिए काफी कुछ कहा भी गया। लेकिन वो अपने स्टैंड पर हमेशा डटी रहती हैं।

    उन्होंने दर्शकों को हम पांच, कुसुम, क्यूोंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, कसम से, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं, नागिन और ये है मोहबत्तें जैसे तमाम सीरीयल दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मी की दुनिया में भी हाथ आजमाया है और वन्स अपोन ए टाइम इन मुंबई, शोर इन द सिटी, जजमेंटल है क्या जैसी फिल्में प्रोड्यूस की हैं।

    आज यानी 7 जून को टीवी क्वीन का 45वां जन्मदिन है लेकिन कोरोनावायरस की वजह से एकता अपने दोस्तों के साथ मिलकर बर्थडे सेलीब्रेट नहीं कर सकतीं। हालांकि उनके इंडस्ट्री के दोस्तों ने उन्हें जन्मदिन पर अकेला नहीं पड़ने दिया है। तमाम सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की जमकर बधाइयां दी हैं। हिना खान, करण जौहर, स्मृति ईरानी, मौनी रॉय, दिव्यांका त्रिपाठी, रश्मि देसाई समेत कई सेलेब्स ने एकता पर जमकर प्यार बरसाया है। यहां देखिए जन्मदिन की बधाइयां।