एकता कपूर को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया तस्वीरों से बना कोलाज

    एकता कपूर को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया तस्वीरों से बना कोलाज

    एकता कपूर को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, शेयर किया तस्वीरों से बना कोलाज

    सुशांत सिंह राजपूत को गुज़रे आज एक महीना पूरा हो गया है। आज भी उनके फैंस, फैमिली और दोस्त यार को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट सितारा अब इस दुनिया में नहीं रहा। ऐसे में उनके फैंस, दोस्त यार उनेहं याद कर रहे हैं। सुशांत को अपने सीरियल पवित्र रिश्ता में ब्रेक देने वाली एकता कपूर ने भी उन्हें याद किया है।

    एकता कपूर ने सुशांत की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। सुशांत इन तस्वीरों में काफी खुश नज़र आ रहे हैं। देखिये-

    11 साल पहले सुशांत ने एकता कपूर के सीरियल से ही अपनी शुरुआत की थी। पहले सपोर्टिंग रोल किया और फिर पवित्र रिश्ता में सबके मानव बन गये हैं। इस शो में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। सुशांत ने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा और कम ही वक़्त में बड़ा सितारा बन गये। लेकिन सुशांत ऐसे अपनी चमक छोड़ कर चले जायेंगे इस बारे में किसी ने नहीं सोचा था। 14 जून को उनका मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर से मिला। आज उन्हें दुनिया छोड़े 1 महीना पूरा हो गया है।