सुशांत सिंह राजपुत ने इस सीन के साथ पहली बार की थी स्क्रीन पर एंट्री, एकता कपूर ने शेयर किया 12 साल पुराना वीडियो

    सुशांत सिंह राजपुत ने इस सीन के साथ पहली बार की थी स्क्रीन पर एंट्री

    सुशांत सिंह राजपुत ने इस सीन के साथ पहली बार की थी स्क्रीन पर एंट्री, एकता कपूर ने शेयर किया 12 साल पुराना वीडियो

    सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े 50 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज भी उनके फैंस, फैमिली और दोस्त यार को यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट सितारा अब इस दुनिया में नहीं रहा। सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी वीडियो, तस्वीरों के जरिये उन्हें याद किया जा रहा है, उनके लिए लगातार न्याय की मांग की जा रही है। ऐसे में अब एकता कपूर ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर कर यादें ताज़ा कर दी हैं।

    ये वीडियो सुशांत के पहले टीवी सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ है जो साल 2008 स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ था। इस शो में हर्षद चोपड़ा और अदिति गुप्ता लीड रोल में थे। वहीं सुशांत हर्षद के छोटे भाई और दूसरे लीड हीरो थे। एकता ने इस सीरियल का वो पहला सीन शेयर किया जब उन्होंने सुशांत को दुनिया से मिलवाया था। ये उनका पहला सीन था।

    देखिये-

    बता दें, सुशांत ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर शुरुआत करने के बाद एकता कपूर के इस सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बीच में ही उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था। बाद में वो साल 2009 में सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में बतौर लीड एक्टर नज़र आये। मानव के किरदार में सुशांत को खूब पसंद किया गया था।

    आज सुशांत इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून को उनका मृत शरीर उनके बांद्रा वाले घर से मिला। ये सदमा उनकी मौत के करीब दो महीने बाद भी बना हुआ है। वहीं सुशांत केस को अब मुंबई या बिहार पुलिस नहीं बल्कि सीबीआई सुलझा रही है। उम्मीद है सुशांत के सुसाइड का सही कारण दुनिया के सामने जल्द आये।