कंगना रनौत संग ईमेल विवाद में ऋतिक रोशन को समन, रिकॉर्ड हो सकता है बयान

    कंगना रनौत संग ईमेल विवाद में ऋतिक रोशन को समन, रिकॉर्ड हो सकता है बयान

    कंगना रनौत संग ईमेल विवाद में ऋतिक रोशन को समन, रिकॉर्ड हो सकता है बयान

    कंगना रनौत और ऋतिक रोशन से जुड़ा ईमेल विवाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की 'क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट' ने एक्टर को समन भेज कर 27 फ़रवरी को पेश होने को कहा है। ऋतिक कल शनिवार को CIU के सामने पेश होंगे जहां स ईमेल मामले में उनका बयान दर्ज किया जायेगा। ऐसी भी संभावनाएं जताई गई हैं कि एक्टर का बयान रिकॉर्ड किया जा सकता है। ये मामला खुद ऋतिक रोशन ने साल 2016 में दर्ज किया था। 5 साल से चले आ रहे इस केस को पहले मुंबई की साइबर पुलिस देख रही थी। लेकिन पिछले साल दिसम्बर में ये केस CIU को सौंपा गया।

    पूरा मामला ये है कि साल 2016 में ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। उन्होंने अपनी FIR में कहा था कि उन्हें साल 2013 से 2014 तक 100 ईमेल्स किये गए। ये सभी ईमेल कंगना की ID से भेजे गए थे। हालांकि, ऋतिक ने ये शिकायत बिना नाम लिए किसी अज्ञात के खिलाफ दर्ज की थी। ये मामला IPCr/w 66 C और D की धारा 419 के तहत दर्ज किया गया था।

    ये मामला तब बढ़ गया था जब कंगना ने ऋतिक को एक इंटरव्यू के दौरान सिली एक्स कह दिया था। इसके बाद ऋतिक ने कंगना द्वारा भेजे गए मेल का खुलासा कर दिया। इसके साथ ये भी साफ़ कर दिया की उनका और कंगना का कोई रिश्ता नहीं था। अब इस मामले में कल ऋतिक से पूछताछ की जाएगी और उनका बयान रिकॉर्ड होगा।