इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को कहा ‘फेक’, बताया क्यों रहते हैं फिल्म इंडस्ट्री से दूर!

    इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को कहा ‘फेक’

    इमरान हाशमी ने बॉलीवुड को कहा ‘फेक’, बताया क्यों रहते हैं फिल्म इंडस्ट्री से दूर!

    फिल्म इंडस्ट्री में लगभग दो दशक का समय बिता चुके एक्टर इमरान हाशमी ने, इसे एक ‘फेक’ इंडस्ट्री बताया है। इमरान ने यह भी बताया कि अब वो बॉलीवुड की ग्लैमर भरी दुनिया से इतना दूर-दूर क्यों नज़र आते हैं और काम खत्म होने के बाद दूर क्यों रहते हैं। इमरान इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या उन्हें ये इंडस्ट्री फेक लगती है, जहां लोग मुंहपर तो किसी का भौकाल बनाते हैं मगर पीठ पीछे उसकी बखिया उधेड़ते हैं। रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए इमरान ने कहा, ‘ऐसा तो है। इस बार में कोई दो राय नहीं है। ये इंडस्ट्री की सच्चाई है। लेकिन ऐसा (उनका ये बर्ताव) सिर्फ इसी वजह से नहीं है। मुझे लगता है कि एक व्यक्ति का जीवन सिर्फ उसके प्रोफेशन तक ही सीमित रहना चाहिए, उससे ज़्यादा होना चाहिए’।

    इमरान ने कहा कि वो अपने दोस्तों की वजह से ज़मीन पर रह पाते हैं, जिन्हें वो सालों से जानते हैं, और जिनका बॉलीवुड से कोई लेनादेना नहीं है। इमरान ने अपने परिवार को भी खुद को ज़मीन से जोड़े रखने का क्रेडिट दिया और कहा कि वो उंक क्रिटिसिज़्म पसंद करते हैं क्योंकि उससे उन्हें एक ‘रियलिस्टिक पर्सपेक्टिव’ मिलता है। उन्होने कहा कि सेट पर ढेर सारा टाइम बिताने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना उनकी दिमागी सेहत को बचाए रखता है। बता दें, इमरान की अगली फिल्म ‘मुंबई सागा’ 19 मार्च को रिलीज़ हो रही है।