सोनू सूद के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हुई भारत रत्न की मांग

    सोनू सूद के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हुई भारत रत्न की मांग

    सोनू सूद के लिए ट्विटर पर ट्रेंड हुई भारत रत्न की मांग

    सोनू सूद आजकल प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने हुए हैं। उनसे जो भी मदद मांग रहा है वो उसकी भरपूर मदद कर रहे हैं। वो अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यहां तक कि ट्विटर पर उनसे जो भी मजदूरों के लिए कह रहा है वो उसका नंबर और डिटेल खुद ही मांग रहे हैं।

    सोनू सूद की ये दरियादिली देखकर लोगों ने उनके लिए अब सीधे भारत रत्न की मांग कर डाली है। फैंस ने #BharatRatnaForSonuSood ट्विटर पर ट्रेंड करा दिया है। तमाम यूजर्स में से एक ने लिखा, ''हम भारत सरकार से चाहते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में सोनू के काम को पहचाना जाए। सोनू सूद भारत रत्न के अवॉर्ड से कम के हकदार नहीं हैं।'' एक दूसरे यूजर ने सिर्फ उनके मजूदरों वाले काम की नहीं बल्कि केरल में फंसी 170 नर्स का जिक्र किया। जिनको सोनू ने प्लाइट के जरिए घर पहुंचाया।

    इसी तरह तमाम लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए भारत रत्न की मांग कर डाली है। यहां देखिए सोनू की तारीफ।