फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट हुए हैक, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान का नाम भी शामिल हो गया है। फराह खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। उनके अकाउंट से कोई भी मैसेज आये तो उसे इग्नोर करें।

    फराह लिखती हैं- मेरा ट्विटर अकाउंट कल शाम से हैक है। अगर आपको कोई भी मैसेज मिलता है उसे कृपया करके इग्नोर करें। इसके अलावा उन्होंने कैप्शन में जानकारी दी कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक हो गया था लेकिन कंप्यूटर इंजीनियर की मदद से वो अपना अकाउंट वापस पा सकीं।

    बता दें, ये कोई पहला मौका नहीं है जब हमारे सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं। कुछ समय पहले सुजैन खान, सुषमिता सेन की बेटी रेनी का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। फराह उम्मीद कर रही हैं कि उनके अकाउंट को सेव कर लिया जा सके।