धोनी पर फिदा हुईं फराह खान, एड शूट के बाद बताया कितने बिंदास हैं क्रिकेटर

    धोनी पर फिदा हुईं फराह खान, एड शूट के बाद बताया कितने बिंदास हैं क्रिकेटर

    धोनी पर फिदा हुईं फराह खान, एड शूट के बाद बताया कितने बिंदास हैं क्रिकेटर

    फिल्मेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक एड शूट किया है। उन्होंने बताया कि वो कितने कमाल के इंसान है। बार बार कपड़े बदलवाने पर भी उन्होंने कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई और न ही कोई नखरे किए। उन्होंने ये भी बताया कि शूट के हर एक मेंबर के साथ आराम से फोटो खिंचवाई।

    फराह ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा, ''मैं पहली बार माही से मिल रही थीं। मैं बता नहीं सकती हूं कि वो कितने शानदार इंसान हैं। वो जमीन से जुड़े और वक्त के बेहद पाबंद हैं। हमने शूट के दौरान 5 बार उनके कपड़ बदलवाए और उन्होंने एक बार भी कम्पलेंट नहीं की।''

    इससे पहले भी फराह ने धोनी की तारीफ में लिखा था, ''माही को शूट के लिए डायरेक्ट किया है। कमाल के आदमी हैं। क्लाइंट से लेकर स्पॉट बॉय तक के साथ मुस्कुराकर फोटो खिंचवाई। मैं तो फैन हो गई।''

    फिलहाल धोनी का एक नया लुक सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। उन्हें ये लुक बॉलीवुड के हेयर स्लाइलिस्ट आलिम हकीम ने दिया है।