क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में अनुष्का के साथ ऋतिक करेंगे रोमांस? फराह ने दिया जवाब

    'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में ऋतिक-अनुष्का पर फराह ने दिए ये जवाब

    क्या 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में अनुष्का के साथ ऋतिक करेंगे रोमांस? फराह ने दिया जवाब

    पिछले काफी समय से अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की क्लासिक फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक की बात चल रही है। खबरे आती रही हैं कि फरहान खान और रोहित शेट्टी साथ में मिलकर ये फिल्म बनाएंगे। ये भी कहा गया कि रीमेक में अमिताभ बच्चन की जगह ऋतिक रोशन नजर आएंगे। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स भी आईं कि फिल्म में अनुष्का शर्मा ऋतिक रोशन के साथ नजर आईं।

    हालांकि ये सारी खबरें सिर्फ मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से हैं और कोई भी खबर आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। अब इस पर खुद फराह ने बात की है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा है, ''जब तक हम साथ नहीं आते और कोई आधिकारिक ऐलान नहीं होता तब तक सभी अटकले हैं।'' साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो फिल्म के बारे में दिवाली पर ऐलान करेंगी।

    फराहन ने आगे कहा, ''मैं रोहित शेट्टी का इंतजार कर रही हूं वो सूर्ववंशी की आखिरी शूटिंग में बिजी हैं। तब तक लोगों को अंदाजा लगाने तो और रिपोर्ट्स को दौड़ने दो। मैं यही कहूंगी कि सब अटकले हैं।''

    बता दें कि फिल्म में अनुष्का से पहले दीपिका पादुकोण का नाम भी सामने आया था। सत्ते पे सत्ता सात भाइयों की कहानी थी, इसलिए सिर्फ अमिताभ ही नहीं बाकी लोगों को कास्ट करना भी एक बड़ा चैलेंज होगा।