मिल्खा सिंह के निधन पर भावुक हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर, रवीना टंडन समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    मिल्खा सिंह के निधन पर भावुक हुआ बॉलीवुड

    मिल्खा सिंह के निधन पर भावुक हुआ बॉलीवुड, फरहान अख्तर, रवीना टंडन समेत इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

    महान धावक मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 91 साल के मिल्खा सिंह पिछले एक महीने से कोरोना से जंग लड़ रहे थे। इस वायरस की चपेट में आने से पिछले दिनों उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह पिता की देख रेख कर रहे थे। इनकी तीन बेटियां भी हैं।

    मिल्खा सिंह के यूं चले जाने से बॉलीवुड सेलेब्स भी शोक में हैं। फरहान अख्तर ने उनके जीवन पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई थी। अपने आइडल के निधन पर फरहान ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसके अलावा रवीना टंडन, नेहा धूपिया, तापसी पन्नू, रोहित सराफ, अंगद बेदी, मधुर भंडारकर, जावेद जाफरी जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया है।



    बता दें, मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख के नाम से जाना जाता था। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें आने वाले एथलीट के लिए प्रेरणा बताया।