'हिंदोस्तान की ठग' हो या 'दंगल' की पहलवान हर रोल में दमदार है फातिमा सना शेख़ !

    'हिंदोस्तान की ठग' हो या 'दंगल' की पहलवान हर रोल में दमदार है फातिमा सना शेख़ !

    साल 2016 में आई फिल्म ‘दंगल’ बड़ी गीता फोगाट के किरदार में नज़र आई फातिमा सना शेख़ ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म तो धाकड़ निकली ही साथ ही फातिमा को भी इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिल गई। एक इंटरव्यू में फातिमा ने खुद कहा था कि वो पिछले कई सालों से ऑडिशन डे रही थी। लेकिन कभी उन्हें सेलेक्ट नहीं किया गया। इस एक रोल ने उनकी जिंदगी बदल दी। वैसे गीता फोगाट के रोल ने न सिर्फ फातिमा को पहचान दिलाई बल्कि फिल्म मेकर्स को एक ऐसा चेहरा भी दिया जो हीरोइनों की तरफ नाज-नखरे वाली और खूबसूरत है। बल्कि जब शारीरिक ताकत दिखाने की बारी आये तो वो फिल्म के हीरो पर भी भारी पड़े। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है फातिमा ने अपनी अगली फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ में।

    'हिंदोस्तान की ठग' हो या 'दंगल' की पहलवान हर रोल में दमदार है फातिमा सना शेख़ !

    आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ जैसे बड़े सितारों से बनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ में फातिमा का किरदार ज़फीरा किसी से भी कम नहीं था। तेज- तरार्र जफीर कैटरीना के सुरैया जान पर भारी पड़ी। फिल्म में उनकी तीरबाजी और एक्शन सीन्स देख कर कोई भी कायल हो जायेगा। इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड फिल्म मेकर्स को फातिमा के रूप में एक ऐसी कमाल की एक्ट्रेस मिल गई है। जिसे वो रोमांटिक फिल्मों में भी ला सकते हैं और एक्शन भी करवा सकते हैं। फातिमा परफेक्ट मिश्रण हैं।

    'हिंदोस्तान की ठग' हो या 'दंगल' की पहलवान हर रोल में दमदार है फातिमा सना शेख़ !

    फिल्म ‘दंगल’ और ‘ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान’ में फातिमा के रोल की तुलना करे तो तो दोनों ही किरदार दमदार और अलग थे। हालांकि, दोनों ही फिल्मों में फिजिकली काम ज्यादा था। जिसे फातिमा ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। वैसे इसी फिल्म के साथ फातिमा दो बड़े बजट की फिल्मों का हिस्सा बन गई हैं। साथ ही इनकी दोनों ही फिल्म में आमिर खान लीड में हैं। एक फिल्म में पिता तो दूसरी फिल्म में आशिक।

    'हिंदोस्तान की ठग' हो या 'दंगल' की पहलवान हर रोल में दमदार है फातिमा सना शेख़ !

    फातिमा की परफॉरमेंस हैरान करने वाली है। और इसमें कोई शक नहीं कि आने वाले वक़्त में वो कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आ सकती हैं। साथ ही अब से उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में होनी चाहिए।

    देखिये एक और वीडियो यहां