तस्वीरें: दुबई इवेंट में अपने बॉलीवुड साथियों से कुछ इस तरह मिले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान !

    तस्वीरें: दुबई इवेंट में अपने बॉलीवुड साथियों से कुछ इस तरह मिले पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान !

    भारत में सबसे पॉपुलर फिल्म मैगज़ीन में से एक फिल्मफेयर ने दुबई में अपने मिडिल ईस्ट एडिशन को री-लॉन्च किया। इस मौके पर भारत और पाकिस्तान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। जिसमें करण जौहर, दीपिका पादुकोण जैसे बड़े नाम थे। लेकिन इसके बाद भी सभी की निगाहें तो बस पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान पर ही ठहर गई। इस मौके पर फवाद भी अपने बॉलीवुड साथियों से गर्म जोशी से मिले।

    फवाद खान का नया फोटोशूट देखकर आपकी आंखों की प्यास बुझ जाएगी !

    बता दें, पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन होने के बाद फवाद को बॉलीवुड फिल्मों में नहीं देखा गया। हालांकि भारत में इनकी पॉपुलैरिटी पर इस बैन का कोई असर नहीं हुआ। आज भी सब उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। और ये प्यार इस इवेंट पर भी देखने को मिला। जब सभी सितारे हाथ में फ़ोन लिए फवाद के साथ फ़ोटोज़ खिंचवा रहे थे।

    देखिये कौन हस्ती इस इवेंट में शामिल थी -