इरफ़ान खान और ऋषि कपूर पर अपमानजनक ट्वीट के लिए कमाल आर खान पर FIR दर्ज!

    इरफ़ान और ऋषि कपूर भद्दे पर ट्वीट के लिए के आर के पर FIR

    इरफ़ान खान और ऋषि कपूर पर अपमानजनक ट्वीट के लिए कमाल आर खान पर FIR दर्ज!

    एक्टर और स्व-घोषित फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान के खिलाफ बांद्रा में एक FIR दर्ज हुई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़, कमाल पर आरोप हैं कि उन्होंने स्वर्गीय एक्टर्स ऋषि कपूर और इरफ़ान खान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की। एक ऑफिशियल ने बताया कि युवा सेना की कोर-कमिटी के सदस्य राहुल कनाल की शिकायत पर बुधवार को ये FIR दर्ज की गई है। 30 अप्रैल को कमाल ने ट्विटर पर लिखा था कि ऋषि कपूर साहब का निधन नहीं होना चाहिए क्योंकि बस कुछ ही दिनों में शराब की दुकानें खुलने वाली हैं। आरोप है कि के आर के के नाम से पहचाने जाने वाले कमाल आर खान ने 29 अप्रैल को बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान के निधन से एक दिन पहले, उनपर भी तंज कसे थे।

    इरफ़ान खान और ऋषि कपूर पर अपमानजनक ट्वीट के लिए कमाल आर खान पर FIR दर्ज!

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने कमाल आर खान के खिलाफ, दोनों दिवंगत एक्टर्स के खिलाफ अपमानजनक टिपण्णी करने के लिए सेक्शन 294 (सार्वजनिक रूप से भद्दे शब्द कहने या भद्दे कृत्य के लिए दण्ड) और अन्य धाराओं के तहत, FIR दर्ज कर ली है।’ इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और अभी जांच की जा रही है। वेटरन एक्टर ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को, इरफ़ान के निधन के 24 घंटो के अन्दर संसार को अलविदा कह दिया था। लोग अभी भी इन दोनों को सोशल मीडिया पर रोज़ याद कर रहे हैं।