आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर लगी भीषण आग

    आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर लगी भीषण आग

    आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर लगी भीषण आग

    महाराष्ट्र के कर्जत में बने ND स्टूडियो में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। इस स्टूडियो में कई शानदार फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग की गई थी। लेकिन अब इस पॉपुलर स्टूडियो का एक बड़ा हिस्सा जल कर ख़ाक हो गया है। ये स्टूडियो जाने माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने साल 2005 में बनवाया था। भव्यता के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक इस स्टूडियो को देखने भी आते थे। लेकिन अब स्टूडियो जल चुका है। अच्छी खबर ये है कि इसमें किसी के जान जाने की खबर नहीं आई। हा, 20 से 30 लाख तक का नुकसान जरुर हो गया है।

    आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर लगी भीषण आग

    नितिन देसाई ने आग लगने के बारे में बात करते हुए हाल में दिए एक इंटरव्यू में कहा, "जोधा अकबर के सेट के पीछे के स्टूडियो की दीवार रेलवे से छूती है और वहां पर आग जलाई गई। हवा के कारण सेट की दीवार में आग लग गई और सब जलकर खाक हो गया। इसमें वित्तीय नुकसान की बात नहीं क्योंकि इससे इमोशनल लगाव है। यह स्टूडियो करीब 266 लोगों को रोजगार देता है और यह मेरी जिंदगी है।"

    आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'जोधा अकबर' के सेट पर लगी भीषण आग

    बता दें।  2005 में बना ये स्टूडियो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खास है। इस स्टूडियो में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फिल्म ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग हुई थी। डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने यहां भव्य सेट बनाया था। बाद में एकता कपूर के टीवी शो ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग भी यहीं की गई थी। अब आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया है।