चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    पिछले दो दिनों में फिल्म रिलीज की बाढ़ आ गई है। एक के बाद एक साल 2021 से लेकर 2023 तक की फिल्मों का ऐलान हो गया है। सूर्यवंशी, बंटी और बबली 2, जर्सी और 83 समेत 8 बड़ी फिल्में इस साल रिलीज हो रही हैं। यहां जानिए इनकी रिलीज डेट्स।

    1. भवई
    स्कैम 1992 में कमाल दिखाने के बाद अब प्रतीक गांधी को फिर से देखने का इंतजार हो रहा था। आखिरकार दर्शकों की ये इच्छा अब पूरी हो रही है। उनकी फिल्म भवई 22 अक्टूबर 2021 को रिलीज हो रही है।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    2. सूर्यवंशी
    अक्षय कुमार और कैटरीना की फिल्म सूर्यवंशी इसी साल 2021 में दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म लगभग एक साल से बनकर तैयार थीं लेकिन थियेटर्स पूरी तरह न खुलने की वजह से मेकर्स इसे रिलीज नहीं कर रहे थे।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    3. बंटी और बबली 2
    सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी स्टारर ये फिल्म 19 नवंबर 2021 को रिलीज हो रही है।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    4. सत्यमेव जयते 2
    जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म पहले साल 2020, अक्टूबर में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना के चलते ऐसा नहीं हो पाया। अब ये फिल्म 26 नबंवर 2021 को रिलीज हो रही है।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    5. तड़प
    इस फिल्म से सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ तारा सुतारिया नजर आएंगी। फिल्म 3 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    6. चंडीगढ़ करे आशिकी
    आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की ये फिल्म भी बनकर तैयार थी। अब ये 10 दिसंबर 2021 को रिलीज हो रही है।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    7. 83
    इस साल क्रिसमस पर पहले लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस पर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 83 ने कब्जा जमा लिया है। फिल्म इसी साल क्रिसमस पर 2021 में रिलीज होगी। 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड पर बनी ये फिल्म पिछले एक साल से बनकर तैयार है।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    8. जर्सी
    शाहिद कपूर इस फिल्म में एक क्रिकेटर का रोल कर रहे हैं और ये साउथ की फिल्म जर्सी का रीमेक है। इस फिल्म को आप 31 दिसंबर 2021 को देख पाएंगे।

    चंडीगढ़ करे आशिकी से लेकर जर्सी तक, इस साल 2021 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    तो इस साल इनमें से कौन कौन सी फिल्में देखना पसंद करेंगे आप?