राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    अक्षय कुमार, प्रभास, आमिर खान, टाइगर श्रॉफ समेत तमाम बड़े स्टार्स की फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इनकी फिल्मों का ऐलान तो हुआ लेकिन दर्शकों को ये नहीं पता था कि पृथ्वीराज, लाल सिंह चड्ढा, शमशेरा, राम सेतु समेत तमाम बड़ी फिल्में कब रिलीज होगीं। तो अब आप यहां देखिए अगले साल रिलीज होने वाली 16 बड़ी फिल्मों की लिस्ट।

    1. राधे श्याम
    प्रभास और पूजा हेगड़े की ये फिल्म अगले साल की शुरुआत में ही रिलीज होगी। प्रभास करीब 10 साल बाद कोई रोमेंटिक फिल्म कर रहे हैं। राधे श्याम 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    2. पृथ्वीराज
    इस फिल्म में पृथ्वीराज चौहान की कहानी दिखाई जाएगी। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद फिल्म के अहम किरदार हैं। मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर फिल्म से अपना डेब्यू कर रही हैं। ये मूवी 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    3. लाल सिंह चड्ढा
    आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा पहले क्रिसमस पर रिलीज हो रही थी लेकिन अब ये फिल्म वैलेंटाइन डे पर खिसक गई है। यानी अब ये फिल्म 14 फरवरी 2022 के आसपास रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    4. जयेशभाई जोरदार
    फिल्म में रणवीर सिंह और शालिनी पांडे लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म सामाजिक मुद्दे पर है और महिलाओं की आवाज
    उठाते नजर आएगी। इसे 25 फरवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    5. बच्चन पांडे
    अक्षय की इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी। ये फिल्म 4 मार्च 2022 को
    रिलीज हो रही है।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    6. शमशेरा
    शमशेरा एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर मेन स्टार्स हैं और फिल्म 18
    मार्च 2022 को रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    7. भूल भुलैया 2
    भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के साथ साथ तबु भी इस फिल्म मे हैं। ये हॉरर कॉमेडी फिल्म
    25 मार्च 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    8. रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट

    आर माधवन स्टारर इस फिल्म में इंडिया साइंटिस्ट नंबी नारायणन की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का ट्रेलर भले ही 1 अप्रैल 2021 में रिलीज हो गई थी लेकिन अब ये एक साल बाद 1 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    9. केजीएफ 2
    केजीएफ के दूसरे पार्ट का काफी समय से इंतजार हो रहा था। यश स्टारर ये फिल्म आखिरकार 14 अप्रैल 2022 को
    रिलीज हो रही है। इसमें इस बार संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आएंगे।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    10. मेडे
    अजय देवगन संग इस फिल्म में आपको अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। अजय इसमें एक इंडियन
    एयरफोर्स के पायलट के रूप में दिखाई देंगे। फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    11. हीरोपंति 2
    हीरोपंति 2 में टाइगर एक बार फिर एक्शन अवतार में होंगे। वहीं उनके साथ तारा सुतारिया स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के
    बाद एक बार फिर नजर आएंगी। ये फिल्म 6 मई 2022 को रिलीज हो रही है।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    12. आदिपुरुष
    इस फिल्म में प्रभास 'राम', सैफ अली खान 'रावण' और कृति सेनन 'सीता' का रोल कर रही हैं। फिल्म में एक बार फिर से रामायण की कहानी नए अंदाज में देखने को मिलेगी। ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज हो रही है।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    13. रक्षाबंधन
    इस फिल्म का ऐलान भी काफी पहले हुआ था। इसमें अक्षय कुमार एक भाई का रोल करेंगे और उनकी बहनों संग रिश्तों पर इस फिल्म की कहानी होगी। ये फिल्म भी 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    14. विक्रम वेधा रीमेक
    विक्रम वेधा का हिंदी रीमेक बनेगा। इसमें सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी का रोल कर रहे हैं और ऋतिक रोशन एक विलेन के रूप में दिखेंगे। फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    15. रामसेतु
    अक्षय की ही इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आएंगी। ये फिल्म भी इसी साल 2022 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    16. गणपत
    गणपत फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ साथ कृति सेनन भी एक्शन अवतार में नजर आएंगी। ये फिल्म दो पार्ट में होगी और अभी इसका पहला भाग आ रहा है। इसकी रिलीड डेट 23 दिसंबर 2022 है।

    राधे श्याम से राम सेतु तक, अगले साल 2022 में रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में

    इनमें से आपको कौन सी फिल्मों का इंतजार है?