गीता बसरा ने बताया अपने नवजात के बेटे का नाम, तस्वीर शेयर कर कहा-'मिलिए हीर के वीर से'

    गीता बसरा ने बताया अपने बेटे का नाम

    गीता बसरा ने बताया अपने नवजात के बेटे का नाम, तस्वीर शेयर कर कहा-'मिलिए हीर के वीर से'

    गीता बसरा और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसी महीने एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने हैं। दोनों पहले से बेटी हिनाया हीरा प्लाहा के पेरेंट्स हैं। अब बेटे के आने से परिवार में खुशियां मनाई जा रही हैं। गीता ने 10 जुलाई को बेटे को जन्म दिया था। अब उन्होंने अपने इस नन्हे राजकुमार के नाम का खुलासा कर दिया है।

    गीता ने ये बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में बेटी हिनाया के साथ में नन्हा राजकुमार है। तस्वीर शेयर करते हुए गीता ने लिखा-‘मिलिए हीर के वीर जोवन वीर सिंह प्लाहा से’

    बता दें, कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करते रहने के बाद हरभजन और गीता ने 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी कर ली थी।  अगले साल जुलाई 2016 को कपल के बेटी हिनाया के परेंग्ट्स बने। अब बेटे के जन्म से दोनों और परिवार बेहद खुश है। जोवन के जन्म की खुशखबरी खुद भज्जी ने शेयर की थी तो जल्द अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।