हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा: करीना ने अपनी विश के साथ भेजीं ढेर सारी 'हग्स', अनुष्का ने बताया फाइटर!

    हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा: करीना और अनुष्का ने किया विश!

    हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा: करीना ने अपनी विश के साथ भेजीं ढेर सारी 'हग्स', अनुष्का ने बताया फाइटर!

    हिंदी फिल्मों से निकलकर अब दुनिया के दिलों पर राज कर रहीं हमारी अपनी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने टैलेंट के दम पर दुनिया भर में पहचान बनाने वालीं प्रियंका को, बॉलीवुड के उनके इंडियन साथियों ने जन्मदिन विश करना शुरू कर दिया है और सब प्रियंका के लिए एक से बढ़कर एक खूबसूरत बर्थडे विश शेयर कर रहे हैं। करीना कपूर और अनुष्का शर्मा ने भी प्रियंका को अपने प्यार भरे अंदाज़ में बर्थडे विश किया। करीना ने अपनी ‘ऐतराज़’ को-स्टार को विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रियंका... इसी तरह दुनिया को प्रेरित करती रहो। दुनिया के इस हिस्से से ढेर सारी हग्स।’

    आपको बता दें कि प्रियंका और करीना को एक समय बॉलीवुड में राइवल माना जाता था और ये भी कहा जाता था कि दोनों को एक दूसरे से बहुत समस्याएँ हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने प्रियंका को विश करते हुए उन्हें फाइटर बताया। अनुष्का ने अपनी इन्स्टा स्टोरी में प्रियंका के साथ फोटो लगाया और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे प्रियंका। आप एक फाइटर हैं, स्ट्रांग हैं और बहुतों के लिए प्रेरणा हैं।

    हैप्पी बर्थडे प्रियंका चोपड़ा: करीना ने अपनी विश के साथ भेजीं ढेर सारी 'हग्स', अनुष्का ने बताया फाइटर!

    आपको एक शानदार बर्थडे विश करती हूं।’ प्रियंका आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नज़र आई थीं और जल्द ही वो राजकुमार राव के साथ अरविन्द अडिगा के नॉवेल ‘द वाइट टाइगर’ पर बनीं सीरीज में नज़र आएंगी।