हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान: करण जौहर ने किंग खान को बताया भाई तो बॉलीवुड ने ऐसे बरसाया प्यार

    हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान: करण जौहर समेत इन सितारों ने ऐसे किंग खान को किया विश

    हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान: करण जौहर ने किंग खान को बताया भाई तो बॉलीवुड ने ऐसे बरसाया प्यार

    बॉलीवुड के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान का आज 2 नवंबर को जन्मदिन है। वो आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस के लिए ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता। हर साल उनके बंगले मन्नत आगे हजारों की तादाद में भीड़ जुट जाती है। और शाहरुख भी अपने फैंस को निराश नहीं करते। इस बार भी लोग रात से उनके घर के आगे जुटना शुरू हो गए। किंग खान भी बाहर और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

    इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनको विश करने की बाढ़ आ गई है। बॉलीवुड की तरफ से भी उन्हें जमकर बधाइयां मिल रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा करण जौहर की विश खास है। उन्होंने शाहरुख को अपना भाई बताते हुए उनके और किंग खान के रिश्ते को काफी खास बताया। उन्होंने शाहरुख को अपनी फैमिली बताया।

    इसके अलावा आयुष्मान खुराना, अजय देवगन, कपिल शर्मा, फराह खाना और रकुल प्रीत सिंह जैसे तमाम सितारों ने उन्हें विश किया है।

    उम्मीद है कि आज शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी अगली फिल्म का भी ऐलान किया जा सकता है। काफी समय से शाहरुख फिल्मों से दूर चल रहे हैं। आखिरी बार वो फिल्म जीरो में नजर आए थे।