सुशांत सिंह बर्थडे: बहन श्वेता, दोस्त, परिवार मिलकर एक्टर का सपना कर रहे पूरा

    सुशांत सिंह बर्थडे: दोस्त, परिवार मिलकर एक्टर का सपना कर रहे पूरा

    सुशांत सिंह बर्थडे: बहन श्वेता, दोस्त, परिवार मिलकर एक्टर का सपना कर रहे पूरा

    सुशांत सिंह राजपूत अगर आज हम सबके बीच होते तो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। आज का दिन परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए इमोशनल दिन है। हम सभी आज उनको याद कर रहे हैं। इतनी कम्र उम्र में चले जाने का अफसोस हम सभी को है। लेकिन उनके जाने के बाद उनके चाहने वाले, उनके दोस्त और परिवार उनका सपना पूरा कर रहे हैं।

    बहन श्वेता ने एक कोलाज शेयर किया है जिसमें सुशांत अपनी बहनों और अपनी भांजी के साथ दिख रह हैं। श्वेता ने लिखा, ''मुझे भाई के 35वें जन्मदिन पर ये बताते हुए खुशी हो रही है कि एक स्टेप उनका सपना पूरा होने की ओर ले लिया गया है। यूसी बर्कली में 35 हजार डालर का सुशांत सिंह मेमोरियल फंड स्थापित किया गया है। कोई भी जो यूसी बर्कली में एस्ट्रोफिजिक्स पढ़ना चाहता हो वो इसमें अप्लाई कर सकता है। उनकी आभारी हूं जिनके कारण ये हो पाया। हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई। खुश रहो तुम जहां भी हो।''

    दूसरी तरफ सुशांत की फिल्म केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और पत्नी प्रज्ञा कपूर ने सुशांत की विशलिस्ट में से एक सपना पूरा किया है। दोनों ने सुशांत की याद में 1000 पेड़ लगाए हैं। प्रज्ञा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, ''कोई विश बिना पूरी हुए नहीं रहनी चाहिए, सुशांत कई सपने पूरे करना चाहते थे। हम सभी पूरे नहीं कर सकते लेकिन 1000 पेड़ लगाना हम कर सकते हैं, तो हमें लगता है कि ये उनका जन्मदिन मनाने का बेहतर तरीका है।''