हैप्पी लोहड़ी 2021: अमिताभ ने फैंस के लिए की 'समृद्धि और शांति' की कामना; कंगना को याद आया बचपन!
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra (एडिटोरियल टीम)
नए साल में त्योहारों की शुरुआत आज से हो चुकी है और साल कापहला त्योहार लोहड़ी उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां लोग आज पिछले साल को भुलाकर, इस साल के बेहतर बीतने के कामना के साथ अपने त्योहर की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस की विश करना शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के महानायक, अमिताभ बच्चन ने सुबह सुबह फैंस को लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, ‘हैप्पी लोहड़ी... समृद्धि और शांति!’
T 3782 - Happy Lohri .. prosperity and peace .. 🙏 pic.twitter.com/KEGpau2DKO
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2021
दूसरी तरफ आजकल सोशल मीडिया पर विस्फोट करते रहने वालीं कंगना रनौत ने भी लोहड़ी की शुभकामनाएँ दीं, मगर अपने स्पेशल टच के साथ। कंगना ने अपने बचपन की एक फोटो शेयर की जिसमें वो एक ट्रेडीशनल हिमाचली ड्रेस में हैं।
View this post on Instagram
पोस्ट के कैप्शन में कंगना ने लिखा, ‘हमारे यहाँ हिमाचल में लोहड़ी गाने की परंपरा है। जब मैं छोटी थी तब बच्चे ग्रुप बनाते थे और आस-पड़ोस में लोहड़ी गाते थे और पैसे/मिठाइयाँ जुटाते थे। गांवों और जॉइंट परिवारों में बच्चों को शहर के न्यूक्लियर परिवारों से कहीं ज़्यादा मज़ा मिलता है। खैर, हैप्पी लोहड़ी 2021’। कंगना त्योहारों पर फैंस को विश करने के साथ अक्सर ही अपने बचपन के दिनों को याद करती नज़र आती हैं।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें