गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के उत्साहित हैं एक्टर हर्षवर्धन कपूर !

    गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के उत्साहित हैं एक्टर हर्षवर्धन कपूर !

    ओलंपिक में गोल्ड मैडल जीत देश का नाम रोशन करने वाले अभिनव बिंद्रा की बायोपिक पर लम्बे समय से बात चल रही थी। पहले खबर थी कि इस फिल्म में अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। अब अपनी इन्स्टाग्राम तस्वीर से हर्षवर्धन ने इस खबर को कन्फर्म भी कर दिया है। 

    हर्षवर्धन ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के साथ नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘ये शुरुआत बहोत खास है, खासतौर पर तब जब आप को ऐसा किरदार निभाना हो जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया हो। उम्मीद है कि इनके किरदार के साथ न्याय कर सके। 

    ये तो कन्फर्म है कि हर्षवर्धन इस फिल्म में अभिनव बिंद्रा की तरह निशाना साधते नज़र आयेंगे। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि इस फिल्म में अनिल कपूर भी दिखेंगे या नहीं। इससे पहले इस बायोपिक में उनके होने की भी उम्मीद की जा रही थी। वैसे अगर ऐसा हुआ तो ये पहला मौका होगा जब पिता-बेटे की ये जोड़ी साथमें किसी फिल्म में दिखेगी।