क्या आसिम रियाज ने हिमांशी को शादी के लिए किया प्रपोज? इस रिंग से मिला रहा है इशारा

    क्या आसिम रियाज ने हिमांशी को शादी के लिए किया प्रपोज?

    क्या आसिम रियाज ने हिमांशी को शादी के लिए किया प्रपोज? इस रिंग से मिला रहा है इशारा

    आसिम रियाज औ हिमांशी खुराना की जोड़ी को लोग बिग बॉस 13 के समय से ही पसंद कर रहे हैं। हालांकि हिमांशी ज्यादा समय के लिए घर के अंदर नहीं रह पाई थीं, लेकिन कुछ दिनों की उनकी री-एंट्री से साफ हो गया था कि ये कपल प्यार मे है। बाहर आने के बाद भी ये सिलसिला बरकरार है।

    लॉकडाउन से पहले दोनों एक दूसरे के साथ काफी बार देखे गए थे। आसिम हिमांशी के साथ चंडीगढ़ में गेड़ियां लगाते देखे गए। दोनों का एक साथ म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया। हिमांशी ने एक बार मीडिया से अपने एक इंटरव्यू में शादी पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि अगर आगे सही वक्त आया तो दोनों शादी कर सकते हैं।

    हालांकि अब हिमांशी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर तो लग रहा है कि आसिम ने हिमांशी को शादी के लिए प्रपोज भी कर दिया है। हिमांशी इस फोटो में अपना हाथ दिखा रही हैं जिसमें उन्होंने एक डायमंड रिंग पहनी हुई है। इस बात से सोशल मीडिया पर ये बात जोरों पर चल रही है कि आसिम ने ही उन्हें ये रिंग दी होगी।

    क्या आसिम रियाज ने हिमांशी को शादी के लिए किया प्रपोज? इस रिंग से मिला रहा है इशारा

    वैसे आपका इस बारे में क्या सोचना है? क्या आप भी जल्द ही दोनों को एक साथ शादी के बंधन में देखना चाहते हैं? अब ये आने वाले वक्त मे ही पता चलेगा। फिलहाल तो दोनों अलग अलग अपने घरों में लॉकडाउन का वक्त काट रहे हैं। हालांकि हिमांशी ने आसिम के साथ बात करते हुए वीडियो कॉल की तस्वीर शेयर की थी।