प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉकडाउन से चला रहे हैं फैमिली बिजनेस?

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉकडाउन से चला रहे हैं फैमिली बिजनेस?

     प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लॉकडाउन से चला रहे हैं फैमिली बिजनेस?

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लॉकडाउन में अपने शादी शुदा जीवन का अच्छे से समय बिताया है। दोनों ने न सिर्फ क्वालिटी टाइम बिताया बल्कि साथ में ज्वाइंट बिजनेस के पहलू पर भी काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्टार कपल लॉकडाउन में भी काफी प्रोडक्टिव रहा है।

    निक ने हाल ही में ईटाइम्स से बात करते हुए कहा, ''हम कई चीजों पर साथ काम कर रहे हैं, तो ये एक तरह से एक प्वाइंट पर फैमिली बिजनेस की तरह हो गया है।''

    दोनों भले ही एक साथ एक बिजनेस पर काम कर रहे हों लेकिन दोनों के पास अपने पर्सनल प्रोजेक्ट्स भी हैं। जहां प्रियंका अपनी फिल्मों और टीवी कमिटमेंट्स में बिजी हैं जो निक भी जोनस ब्रदर्स के साथ मिलकर म्यूजिक पर काम कर रहे हैं। जोनस ब्रदर्स ने इस साल कई गाने दिए हैं। हाल ही में उन्होंने हॉलीडेज के लिए पहला सिंगल निकाला था।

    इसके अलावा आने वाले इस 1 दिसंबर को निक और प्रियंका की शादी को दो साल पूरे हो जाएंगे।