अक्षय कुमार कहां मनाएंगे अपना 52वां जन्मदिन, यहां जानिए

    अक्षय कुमार कहां मनाएंगे अपना 52वां जन्मदिन, यहां जानिए

    अक्षय कुमार कहां मनाएंगे अपना 52वां जन्मदिन, यहां जानिए

    बर्थडे हर किसी के लिए खास होता है। फिर चाहे आम इंसान हों या आपके फेवरेट सितारे। इस महीने की 9 तारीख को अक्षय कुमार का भी जन्मदिन आने वाला है। फैंस ये जानने के लिए बेकरार होंगे कि आखिरकार बॉलीवुड के खिलाड़ी अपना 52वां जन्मदिन कहां बनाएंगे? अपने पिछले बर्थडे पर अक्षय ने एक डिनर पार्टी होस्ट की थी, जिसमें उनके परिवार के लोग और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन इस बार अक्षय कुमार के प्लान कुछ और हैं।

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो अक्षय कुमार इस बार परिवार के साथ अपना जन्मदिन लंदन में मनाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक वो एक हफ्ते तक लंदन में रह सकते हैं। हाल ही में अपनी मां के साथ एक वीडियो पोस्ट की थी जिसमें वो लंदन में अनपी मां को घुमा रहे थे। रिपोर्ट के सोर्स के मुताबिक, ''कुमार के लिए ये छोटा सा सेलीब्रेशन रहेगा। इसके पीछे आइडिया बस ये है कि वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं।''

    जन्मदिन से लौट कर अक्षय हाउसफुल की प्रमोशन में जुट जाएंगे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें कृति सेनन, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, राणा दग्गुबाती और पूजा हेगड़े भी नजर आएंगे। ये फिल्म 26 अक्टूबर 2019 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।

    हाल ही में मिशन मंगल में नजर आए अक्षय 'हाउसफुल 4' के अलावा सूर्यवंशी, बच्चन पांडे और गुड न्यूज में नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में उनकी फिल्म पृथ्वीराज चौहान का भी ऐलान हुआ है। इसमें खबरें ये आ रही हैं कि मिस इंडिया मानुषी छिल्लर इस फिल्म से अपना बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।