दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद पहली दिवाली, ये हैं प्लान!

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद पहली दिवाली, ये हैं प्लान!

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद पहली दिवाली, ये हैं प्लान!

    अगले महीने रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण की शादी को एक साल पूरे हो जाएंगे। दोनों ने नवंबर 2018 को इटली में सिंधी और कोंकणी परंपरा से शादी की थी। शादी के बाद से ही ये कपल काफी चर्चा में रहा है। दोनों की शादी के साल पूरे होने पर दिवाली भी पड़ रही है और ये शादी के बाद उनकी पहली शादी है।

    डीएनए के मुताबिक हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपिका से उनके रणवीर के साथ दिवाली प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ''फैमिल टाइम, हम अपने पैरेंट्स और सिस्टर्स के साथ बिताए टाइम को काफी वैल्यू देते हैं। ये रूल है कि हम काम नहीं कर रहे हैं और ज्यादा सोशल नहीं होंगे। सिर्फ फैमिली टाइम!''

    अब तो बस फैंस को दोनों के दिवाली सेलीब्रेशन का इंतजार रहेगा। ताकि इस कपल की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिले। इस कपल को फैंस खासा पसंद करते हैं। दोनों रियल लाइफ में तो पंसद किए ही जाते हैं और अब दोनों एक साथ रील लाइफ में भी नजर आएंगे। वर्ल्ड कप पर बन रही फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का रोल कर रहे हैं और इसी फिल्म में दीपिका कपिल की पत्नी का रोल कर रही हैं।