सिर्फ 6 महीने में बंद हो गया हिबा नवाब का 'जीजा जी छत पर कोई है', जानिए कारण

    सिर्फ 6 महीने में बंद हो गया हिबा नवाब का 'जीजा जी छत पर कोई है

    सिर्फ 6 महीने में बंद हो गया हिबा नवाब का 'जीजा जी छत पर कोई है', जानिए कारण

    कुछ महीनों पहले धूमधाम से शुरू हुआ टीवी शो 'जीजा जी छत पर कोई है' बंद होने जा रहा है। पिछले हफ्ते शो की शूटिंग खत्म कर दी गई थी। अब कल इसका आखिरी एपिसोड दिखाया जायेगा। ये शो 'जीजा जी छत पर हैं' का सीक्वल था। उम्मीद जताई जा रही थी कि पहले सीजन की तरह सीक्वल को भी अच्छा रिस्पोंस मिलेगा। लेकिन अब शो सिर्फ 6 महीने के बंदर ही बंद हो रहा है।  इस सीरियल में हिबा नवाब, शुभाशीष झा, अनूप उपाध्या और सुचेता खन्ना जैसे एक्टर्स लीड किरदार में थे। अब इस शो की जगह शुभ लाभ नाम का नया सीरियल दिखाया जायेगा।

    इस बारे में शो में लीड इलाइची और भूत का किरदार निभाने वाली हिबा नवाब ने एक पोर्टल से बात करते हुए शो के बारे में बात की। हिबा ने बताया कि उनके किरदार इलाइची को ऑडियंस से खूब प्यार मिला। इस शो में डबल रोल में थी। उन्हें अपना काम पसंद आया और उन्होंने अपने हर किरदार से कुछ न कुछ सिखा है। शो के बंद होने के बारे में एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के आखिरी दिन कुछ इमोशनल जरुर थे लेकिन उन्होंने इसे सकरात्मक रूप से बाय कहा है।

    आगे हिबा ने बताया कि इस लॉकडाउन उन्होंने 8 किलो वजन बढ़ा लिया था। अब वो इस शो के बाद सारा फोकस अपने वर्कआउट और डाइट पर कर रही हैं। इसके बाद उनकी इच्छा है कि वो कुछ म्यूजिक वीडियोस में नज़र आये। इस साल के अंत में एक्ट्रेस अपनी फैमिली के साथ ट्रेवल करने के बारे में भी सोच रही हैं।