करवाचौथ से एक दिन पहले क्या हिमांशी ने लगवाई आसिम के नाम की मेहंदी, देखिये वीडियो

    करवाचौथ से एक दिन पहले क्या हिमांशी ने लगवाई आसिम के नाम की मेहंदी

    करवाचौथ से एक दिन पहले क्या हिमांशी ने लगवाई आसिम के नाम की मेहंदी, देखिये वीडियो

    बिग बॉस 13 की फेमस जोड़ी आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना को खूब पसंद किया जाता है। शो के बाद दोनों कई मौकों पर साथ देखे गए। कई वीडियोज एल्बम में दोनों ने साथ काम किया। हाल में दोनों ने अपनी पहली सालगिरह भी मनाई है। लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिमांशी नेल बार में मेहंदी लगवाती नज़र आ रही हैं वो भी करवाचौथ के एक दिन पहले। अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या हिमांशी ने आसिम के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है?

    इस वीडियो को हिमांशी के कुछ दोस्तों ने रिकॉर्ड किया है जो एक्ट्रेस को चिढाते नज़र आ रहे हैं। वहीं हिमांशी मेहंदी लगवाती दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या हिमांशी ने आज आसिम के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है।

    बता दें, हाल में हिमांशी ने आसिम के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने रिश्ते के साल पूरे किये थे। दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 के दौरान बीबी हाउस में हुई थी। इसी शो के दौरान दोनों की नज़दीकियाँ बढ़ी और आज घर से बाहर आने बाद उन्होंने कई वीडियोज में काम किया जिसे खूब पसंद किया गया था। फ़िलहाल दोनों करियर पर फोकस कर रहे हैं।