ब्रेकिंग: हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से की गुपचुप शादी !

    ब्रेकिंग: हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से की गुपचुप शादी !

    बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। सोनम कपूर के बाद एक के बाद एक सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंध रहा है। और अचानक मिल रही इन खबरों से सभी हैरान हो रहे हैं। अब गुरुवार को हुई नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी की न्यूज़ के बाद खबर आ रही है कि पॉपुलर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी शादी कर ली है। हिमेश ने टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की है।

    जानिये हिमेश रेशनमिया की पहली हीरोइन हंसिका मोटवानी के बारे में सबकुछ !

    बताया जा रहा है 2 दिन पहले हुई मेहंदी की रस्म के बाद दिल्ली के एक गुरूद्वारे में हुई है। इस शादी में सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल थे। अब आज शाम शादी के रिसेप्शन की खबरे चल रही हैं।

    ये गाने सबूत हैं कि हिमेश रेशमिया गा सकते हैं !

     -

    आपको बता दें, हिमेश और सोनिया पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जहां हिमेश बॉलीवुड का बड़ा नाम हैं तो वहीं सोनिया भी कई टीवी सीरियल्स में नज़र आ चुकी हैं! उन्होंने 'कैसा ये प्‍यार है', 'जुगनी चली जलंधर', 'यह बॉस', 'रिमिक्‍स'  जैसे शोज़ किये हैं। इनके रिश्ते की अफवाह तब से उड़ रही हैं जब से दोनों को साथ में देखा जाने लगा है!  दोनों के लिव-इन रिलेशन में रहने की भी खबरे खूब उड़ी थी। और ये भी कहा गया कि हिमेश की पहली शादी टूटने की वजह भी दोनों का रिश्ता था। अब दोनों की शादी ने सभी तरह की अटकलों पर रोक लगा दी है !