लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड रॉकी से मिलकर खुश हुईं हिना खान, दिव्यांका ने पति के लिए बनाया केक

    लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड रॉकी से मिलकर खुश हुईं हिना खान

    लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड रॉकी से मिलकर खुश हुईं हिना खान, दिव्यांका ने पति के लिए बनाया केक

    लॉकडाउन लगने का किसी का फायदा मिल रहा है तो किसी को नुकसान भी हो रहा है। अब दिव्यांका त्रिपाठी को ही देख लीजिए। वो घर पर अपने पति के साथ पूरा टाइम बिता रहा हैं तो वहीं दूसरी तरफ हिना खान हैं जो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए तरस गई थीं।

    महीनों बाद मुलाकात
    लॉकडाउन लगने के बाद से ही हीना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी से नहीं मिल पाई थीं। लेकिन अब जाकर उनकी ये ख्वाहिश पूरी हो गई है। हाल ही में वो रॉकी से मिलीं और इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है और लिखा कि काफी लंबे समय बाद मिली हैं और इस बात की खुशी दोनों के चेहरे पर देखी जा सकती है।

    लॉकडाउन में बॉयफ्रेंड रॉकी से मिलकर खुश हुईं हिना खान, दिव्यांका ने पति के लिए बनाया केक

    रॉकी और हिना की मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल के दौरान हुई थी। जहां हिना ने शो में 8 साल तक अक्षरा का रोल निभाया तो वहीं रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। रॉकी और हिना ने बिग बॉस 11 के दौरान अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया था।

    दिव्यांका का स्वादिष्ट केक
    दिव्यांका भी घर पर लॉकडाउन का पूरा फायदा उठा रही हैं। अपने पति के साथ वो मस्ती करतो नजर आती ही हैं। साथ ही वो इन दिनों अपने हाथ का हुनर भी दिखा रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बनाना चोकोचिप केक की तस्वीर शेयर की है, जो उन्होंने खुद अपने हाथों से बनाई है। जाहिर है कि अब ये केक उनके पति विवेक दहिया के लिए है। आप बस फोटो देखकर ललचाते रहिए।

    दिव्यांका लॉकडाउन में अपने फैंस को पूरा एंटरटेन कर रही हैं। खाने पीने से लेकर वो ब्यूटी टिप भी देती नजर आई हैं। एक तस्वीर में तो वो चारकोल चेहरे पर लगाकर बैठी हैं जिसे देखकर विवेक दहिया डरे से नजर आ रहे हैं।