हिना खान कर रही हैं लॉकडाउन वाले देवताओं की पूजा; नुरवी का क्यूट डांस बना देगा दिन!

    हिना खान कर रही हैं लॉकडाउन वाले देवताओं की पूजा

    हिना खान कर रही हैं लॉकडाउन वाले देवताओं की पूजा; नुरवी का क्यूट डांस बना देगा दिन!

    इस लॉकडाउन में सेलेब्स और उनक्जे क्यूट बेबीज़ ने ही जनता को कुछ खुशियां डेक रखी हैं वरना तो सब कुछ अब बोरियत भरा होने लगा है। नील नितिन मुकेश की बेटी नुरवी बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं और कई लोगों का तो ये भी मनाना है कि नुरवी पार्ले-जी गर्ल जैसी लगती हैं। सोशल मीडिया पर नुरवी के फ़ोटोज़ खूब वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज उनका एक डांस वीडियो बहुत तेज़ वायरल हो रहा है। और नुरवी का डांस देखकर आपका मन उन्हें गुगली-वुगली वुश करने का करने लगेगा। छोटे-छोटे क़दमों से ठुमकती नुरवी को देखकर सच में आपका दिन बन जाएगा। देखें वीडियो:

    टीवी की सुपर पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने पूरे लॉकडाउन में अपने मजेदार वीडियोज़ से फैन्स का खूब दिल बहलाया है। हिना एक से बढ़कर एक नए क्रिएटिव आईडिया निकाल रही हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही एक नया तीर निकाला है, जिसे देखकर आप सच में हंसते रह जाएंगे! हिना ने लॉकडाउन के देवता खोज निकाले हैं। जी हां, लॉकडाउन के देवता और उनकी पूरे मन से पूजा भी कर रही हैं। देखिए वीडियो:

    ये तो मानना पड़ेगा कि हिना की बात बिल्कुल सही है। इस लॉकडाउन में सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म ही देवता हैं!