हिना खान को बर्थडे पर बॉयफ्रेंड रॉकी से मिला ये खास तोहफा
- ट्रेंडिंग
- अपडेट:
- लेखक: रोहित मौर्य (एडिटोरियल टीम)
हिना खान इन दिनों टीवी के बाद फिल्मों में भी छा जाने को तैयार हैं। सोशल मीडिया पर भी जमकर छाई रहती हैं। और आज यानी 2 अक्टूबर को उनका जन्मदिन भी है। जन्मदिन को जहां उनके फैंस से तो बधाइयां मिल ही रही हैं। वहीं, उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल ने उन्हें जन्मदिन पर काफी खास फील करवाया। उन्होंने खुद हिना के लिए के बनाया और उन्हें सरप्राइज कर दिया।
केक तो उनके बॉयफ्रेंड ने भेजा ही इसके अलावा रॉकी ने फूलों का गुलदस्ता भेजा। जिसे पाकर हिना बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ये सारी फोटोज पोस्ट भी की हैं।
हिना और रॉकी जमकर अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। पिछले दिनों जब दोनों एक साथ घूमने गए थे तब भी उन्होंने फोटो शेयर की थी। रॉकी हिना काफी खयाल रखते हैं। वहीं वर्कफ्रंट कि बात करें तो हिना फिलहाल फिल्म लाइन, विश लिस्ट और विक्रम भट्ट की फिल्मों में आने वाली हैं।
वैसे उन्होंने टीवी की दुनिया में अपना काफी नाम बनाया है। हिना ने ये रिश्ता क्या कहलाता है से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वो रियेलिटी शोज खतरों के खिलाड़ी 8 और बिग बॉस 11 में नजर आईं। आखिरी बार उन्हें टीवी में सीरीयल कसौटी जिंदगी में कोमोलिका बने देखा गया। हालांकि उन्होंने शो छोड़ दिया है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The Body रिव्यू
द बॉडी वो फिल्म है जिसे सर्दियों में नहीं देखा जाना चाहिए, या शायद खाना खा के नहीं, या शायद होश मे... और देखें
Mardaani 2 रिव्यू
मर्दानी वर्ड के साथ दिक्कत ये है कि यहां एक महिला की सारी अचीवमेंट उसी पैमाने पर नापी जाती है जिसमे... और देखें
Pati Patni Aur Woh(2019) रिव्यू
कार्तिक आर्यन की फिल्मों के बारे में एक सेट पैटर्न है, जिसे देखकर बहुतों को हंसी आती है, मज़ा आता है..... और देखें