रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर बन सकती है फिल्म, ऑफर हुई बड़ी रकम !

    रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर बन सकती है फिल्म, ऑफर हुई बड़ी रकम !

    लम्बे समय से इंडस्ट्री से गायब रैपर हनी सिंह एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। इनके सुर्ख़ियों में आने की वजह इनका कोई रैप सॉंन्ग नहीं बल्कि एक फिल्म है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह की बायोपिक बनने वाली है। जिसके लिए उन्हें 25 करोड़ की मोटी रकम ऑफर की गई है। फ़िलहाल हनी सिंह की तरफ से इस मामले पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    रैपर हनी सिंह की जिंदगी पर बन सकती है फिल्म, ऑफर हुई बड़ी रकम !

     आपको बता दें, हृदेश सिंह जो आज हनी सिंह के रूप में देश विदेश में पहचान बना चुके हैं। वो फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं, ऐसी में उनके संघर्ष को बड़े परदे पर दिखाना इंटरेस्टिंग होगा। हनी ने शाहरुख़ समेत कई बड़े सेलेब्रिटी के लिए गाना गाया है। इसके अलावा उनके कई विडियो सॉन्ग्स यूट्यूब पर पहले ही पॉपुलर हो चुके हैं।....... अब ये देखना दिलचस्प होगा कि हनी इस ऑफर को स्वीकारते हैं या नहीं।