ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट स्क्रीन पर पहली बार स्क्रीन पर होंगे साथ, भंसाली की 'इंशाल्लाह' में करेंगे काम?

    ऋतिक और आलिया भट्ट स्क्रीन पर पहली बार स्क्रीन पर होंगे साथ?

    ऋतिक रोशन और आलिया भट्ट स्क्रीन पर पहली बार स्क्रीन पर होंगे साथ, भंसाली की 'इंशाल्लाह' में करेंगे काम?

    संजय लीला भंसाली की ने जब अपनी फिल्म ‘इंशाल्लाह’ अनाउंस की थी तो फैंस के लिए वो देवता हो गए थे! उस समय इस फिल्म से बड़ी खबर कोई भी नहीं थी। क्योंकि इस फिल्म में सालों बाद न सिर्फ बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और भंसाली एक साथ काम करते, बल्कि पहली बार स्क्रीन पर आलिया भट्ट के साथ दबंग खान की फ्रेश जोड़ी भी स्क्रीन पर देखने को मिलती। हालांकि फैंस की ये उम्मीद जल्दी ही टूट गई क्योंकि सलमान ने ये फिल्म छोड़ दी। लेकिन भंसली से जुड़े सूत्रों ने यह दावा किया था कि वो इस प्रोजेक्ट को फिर से ज़िंदा करेंगे और इस बार लीड एक्टर कोई और होगा। अब लग रहा है कि भंसाली की तलाश खत्म हो गई है।

    बॉलीवुड बबल की एक रिपोर्ट के मुताबिक। ‘इंशाल्लाह’ में भंसाली, आलिया के साथ ऋतिक रोशन को लेने पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया, ‘संजय लीला भंसाली अब इंशाल्लाह बनाना चाहते हैं। जहां एक तरफ वो हीरा मंडी को एक बड़ी वेब सीरीज़ की तरह प्लान कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ‘बैजु बावरा’ से पहले ‘इंशाल्लाह’ शुरू करना चाहते हैं क्योंकि ये प्यार को लेकर एक नया नज़रिया दिखाती है। बल्कि ये ये एक यंग लड़की और उससे काफी बड़े आदमी की एक मैच्योर लव स्टोरी है। इसलिए सलमान और आलिया इसके लिए फिट थे। बाद में वो इसे ऋतिक और दीपिका पादुकोण के साथ बनाना चाहते थे। मगर वो दोनों एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं और वो नहीं चाहते कि इस कारण से उनकी फिल्म को नुकसान हो’।

    सूत्र ने बताया कि जहां ऋतिक को फिल्म का आइडिया पसंद आया है, वहीं वो हमेशा की तरह प्रोजेक्ट साइन करने में अपना समय तो लेंगे ही। भंसाली, आलिया के प्रोफेशनलिज़्म से बहुत इंप्रेस हैं क्योंकि वो हमेशा मुश्किल में साथ खड़ी रही हैं।