ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण 'वॉर' डायरेक्टर की अगली फिल्म में आएंगे नजर?

    ऋतिक और दीपिका 'वॉर' डायरेक्टर की अगली फिल्म में आएंगे नजर?

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण 'वॉर' डायरेक्टर की अगली फिल्म में आएंगे नजर?

    हाल ही में दीपिका पादुकोण के ट्वीट के बाद ये इशारा मिलने लगा था कि दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन एक साथ एक नई फिल्म में नजर आएंगे। लेकिन इसकी कोई डिटेल सामने नहीं आई थी। दीपिका ने कहा था कि दो दिन में उनके बर्थडे के अलावा दूसरा सेलीब्रेशन होगा। इस सेलीब्रेशन की अब एक झलक सामने आई है।

    बॉलीवुड बबल के मुताबिक दीपिका और ऋतिक एक साथ वॉर फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में नजर आएंगे। यानी सिद्धार्थ और ऋतिक की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर कमाल दिखाएगी। इस बार तो इस एडवेंचर को बढ़ाने के लिए दीपिका पादुकोण भी साथ हैं। हालांकि डिटेल्स अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही साफ हो पाएगी।

    क्या कहा था दीपिका ने?

    दीपिका पादुकोण का हाल ही में जन्मदिन था। तमाम स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इन स्टार्स में से एक ऋतिक रोशन भी थे। ऋतिक की बधाई का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि अगले दो दिनों में एक और बड़ा सेलीब्रेशन आने वाला है। 

    वैसे फराह खान कुछ समय पहले रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने वाली थीं। इस फिल्म के रीमेक में भी ऋतिक और दीपिका का नाम आया था। हालांकि फराह ने इस फिल्म पर काम बंद कर दिया था।