तौलिया लपेटकर घूमने निकले ऋतिक रोशन, इस स्टाइल के लिए रणवीर सिंह को दिया क्रेडिट

    तौलिया लपेटकर घूमने निकले ऋतिक रोशन

    तौलिया लपेटकर घूमने निकले ऋतिक रोशन, इस स्टाइल के लिए रणवीर सिंह को दिया क्रेडिट

    रणवीर सिंह बॉलीवुड में फैशन के मामले में सबसे ज्यादा एक्सपेरीमेंट करते हैं। उनको अकसर कई बार कई अजीबों गरीब लिबास में देखा गया है। लेकिन कभी कभी रणबीर हैंडसम हंक भी लगते हैं। अब ऋतिक रोशन भी रणवीर की स्टाइल से प्रेरित हो गए हैं। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज शेयर की है, जिसमें वो टीशर्ट और एक सफेद तौलिया पहनकर घूमने निकल पड़े हैं। उन्होंने पैरो में भी कुछ नहीं पहना है। वो नंगे पैर ही नजर आ रहे हैं।

    खास बात तो ये है कि ऋतिक ने इस स्टाइल के लिए रणवीर सिंह को क्रेडिट दिया है। आप भी देखिए ऋतिक की ये मजेदार फोटो।

    हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी ऋतिक के बार में बयान दिया था। दीपिका ने कहा था कि उन्होंने कैसे रणवीर के साथ मिलकर ऋतिक रोशन की तारीफ की थी और उनकी तारीफ की थी।

    बात करें ऋतिक की फिल्मों की तो 2019 में उनकी दो फिल्में 'वॉर' और 'सुपर 30' रिलीज हुई थीं। लेकिन 2020 में अपनी फिल्मों के बारे में उन्होंने कोई ऐलान नहीं किया है। हालांकि मीडिया में खबरें थीं कि वो 'सत्ते पे सत्ता' के रीमेक में नजर आ सकती हैं।