पिछले दिनों काफी खटपट के बाद ऋतिक रोशन की बहन सुनैना परिवार के साथ लंच पर आईं नजर

    पिछले दिनों खटपट के बाद ऋतिक की बहन सुनैना परिवार संग लंच पर आईं नजर

    पिछले दिनों काफी खटपट के बाद ऋतिक रोशन की बहन सुनैना परिवार के साथ लंच पर आईं नजर

    ऋतिक रोशन ज्यादा से ज्यादा कोशिश करते हैं कि वो अपनी फैमिली के साथ रहें। तभी वो सुजैन से अलग होने के बाद भी कभी कभी इक्ट्ठे नजर आते हैं और बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। पापा राकेश रोशन के साथ भी उन्हें कई बार देखा गया है। लेकिन पिछले दिनों उनके परिवार और उनकी बहन के बीच रिश्ते काफी बिगड़ गए हैं।

    बहन सुनैना ने पापा राकेश रोशन पर जहां थप्पड़ तक मारने का आरोप लगाया था तो भाई ऋतिक पर अपने वादे पूरे न करने और उनका साथ न देने का आरोप लगाया था। खबरें थीं कि वो एक मुस्लिम लड़के से शादी करना चाहती थीं और फैमिली वाले इसके बिलकुल खिलाफ थे। जबकि खुद ऋतिक ने सुजैन खान से शादी की थी।

    लेकिन अब सामने आईं तस्वीरों को देखकर लगता है कि सबकुछ सही हो गया है। ऋतिक रोशन अपने पापा और बच्चों के साथ लंच के लिए निकले थे। इस बीच पपराजी ने जो तस्वीरें क्लिक की उसमें सुनैना रोशन भी नजर आईं। इसलिए इन्हें देखकर तो यही कहा जा सकता है कि उनकी फैमिली और उनके बीच में अब सब कुच ऑल इज वेल हो गया है।

    दरअसल रंगोली चंदेल के एक ट्वीट ने ये सारा मामला भड़काया था और बताया था कि सुनैना को अपने परिवार से क्या क्या दिक्कते हैं। लेकिन अब लगता है सब सही हो गया है। सुनैना के अलावा ऋतिक की कजन बहन पश्मिना रोशन भी साथ नजर आईं। जो अगले साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस तरह ऋतिक रोशन पूरे फैमिली मैन बने नजर आए।


    ऋतिक रोशन को आखिरी बार हमने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म वॉर में देखा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन तो किया ही। साथ ही फिल्म में ऋतिक के कबीर नाम के कैरेक्टर को भी खूब सराहा गया।