ऋतिक रोशन की सुपर 30 बिहार और राजस्थान के बाद इस राज्य में हुई टैक्स फ्री !
ऋतिक रोशन की सुपर 30 बिहार और राजस्थान के बाद इस राज्य में हुई टैक्स फ्री !
ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' थियेटर में कमाल कर रही है। फिल्म ने अब तक 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार करेगी। मेट्रो सिटी में तो फिल्म ने कमाल दिखाया ही। तमाम छोटे शहरों में भी लोगों ने इसे पसंद किया। आलम ये हैं कि अब एक के बाद एक कई राज्य सुपर 30 को टेक्स फ्री कर रहे हैं। सबसे पहले बिहार में इसे टेक्स फ्री किया गया, उसके बाद राजस्थान में और अब इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में भी टेक्स फ्री कर दिया गया है।
सुपर 30 की एक स्पेशल स्क्रीनिंग उपराष्ट्रपति के लिए भी रखी गई थी। उन्होंने अपने परिवार, ऋतिक रोशन और सुपर 30 की टीम के मुख्य लोगों के साथ ये फिल्म देखी थी। उपराष्ट्रपति को ये फिल्म काफी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए ऋतिक की तारीफ भी की थी।
Updated: July 20, 2019 05:37 PM IST
Please Subscribe us OnGoogle News