ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन पर साथ आएँगे नजर, 'महाभारत' में निभाएंगे द्रौपदी और कृष्ण का किरदार!

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन पर साथ आएँगे नज

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार स्क्रीन पर साथ आएँगे नजर, 'महाभारत' में निभाएंगे द्रौपदी और कृष्ण का किरदार!

    ऋतिक रोशन और और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के दो सबसे ज़बरदस्त लुक वाले एक्टर्स हैं, लेकिन इन्होने कभी स्क्रीन पर साथ काम नहीं किया है। बॉलीवुड के फैन्स इन दोनों को हमेशा से स्क्रीन पर साथ देखना चाहते हैं और अब अच्छी खबर ये है कि शायद उन्हें ये मौक़ा जल्द ही मिले। खबर है कि ऋतिक रोशन मधु मन्तेना की ‘महाभारत’ में कृष्ण का किरदार निभाने जा रहे हैं। 

    आपको बता दें कि इसी फिल्म में दीपिका द्रौपदी का किरदार निभा रही हैं ये कन्फर्म हो चुका है। डेक्कन क्रॉनिकल को इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘चूँकि प्रोड्यूसर मधु मन्तेना ऋतिक के बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो ऋतिक से इस रोल के लिए बात कर रहे हैं। भगवन कृष्ण का किरदार निभाना किसी भी एक्टर के लिए बहुत चैलेंज का काम है। ऋतिक को हिस्सा बनाने के लिए बाकी ज़रूरी चीज़ों पर काम किया जा रहा है।’ 

    आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण ने ऋतिक की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वॉर’ देखी थी और इसमें ऋतिक का चार्म देखने के बाद उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘वॉर में ऋतिक को देखना चॉकलेट खाकर मर जाने जैसा है।’ दीपिका के इस ट्वीट के बाद एक वीडियो में ऋतिक और दीपिका साथ नज़र आए थे जिसे देखकर फैन युए डिमांड करने लगे कि इन दोनों को साथ में एक फिल्म करनी चाहिए।