ऋतिक रोशन बने ‘डैडी कूल’, बेटों ऋदान और रेहान के साथ की बाइक राइड; देखिए वीडियो
- मार्टीनी शॉट्स
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra (एडिटोरियल टीम)
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में बॉलीवुड फैंस के एक प्यारे सपने को सच करते हुए, हाल ही में एक धमाकेदार सरप्राइज़ दिया था। और वो ये था कि ऋतिक पहली बार स्क्रीन पर दीपिका पादुकोण के साथ काम करने जा रहे हैं और उनके इस धमाकेदार एक्शन-थ्रिलर प्रोजेक्ट का नाम है फाइटर। फिल्म में ऋतिक पहली बार ऑनस्क्रीन एयरफोर्स पायलट भी बनने जा रहे हैं। अब ऋतिक ने फैंस के लिए एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग उनकी क्यूट डैडी साइड देखते नहीं अघा रहे हैं। ऋतिक ने इन्स्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वो अपने दोनों बेटों रेहान और ऋदान के साथ खूब मज़े में बाइक राइड के मज़े लेते नज़र आ रहे हैं।
View this post on Instagram
ऋतिक ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘डैडी कूल’। वीडियो में ऋतिक बहुत मस्ती में सर डुलाते दिख रहे हैं और स्क्रीन पर उनके बेटों के आने के साथ ही लिखा आता है ‘हाई ऑन लव’। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने इस वीडियो पर प्यार भरा रिएक्शन दिया जिसमें ऋतिक की पिछली फिल्मों के को-स्टार टाइगर श्रॉफ और मृणाल ठाकुर भी शामिल थे। हाल ही में ऋतिक के बर्थडे पर उनकी एक्स-वाइफ़ सुज़ैन खान ने दोनों बच्चों के साथ ऋतिक की खूब मज़े करती हुई तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें दुनिया का ‘बेस्ट पिता’ बताया था। और अब ये वीडियो देखकर तो हमें भी यकीन हो गया है की वो यकीनन बहुत कूल डैडी हैं!
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
The White Tiger रिव्यू
मैंने कई सालों पहले अरविंद अडिगा की ‘द व्हाइट टाइगर’ पढ़ी थी। ‘मैन बुकर प्राइज़’ विनिंग ये नॉवेल तब भ... और देखें
Wonder Woman 1984 रिव्यू
कहते हैं न ‘बी केयरफुल व्हाट यू विश फॉर’ (यानि सोच समझकर मांगें)... मेरे खयाल से वंडरवुमन के सीक्वल... और देखें
Shakeela रिव्यू
ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे धांसू परफॉर्मर, साउथ की एडल्ट फिल्म स्टार के संघर्ष की रियल लाइफ कहानी औ... और देखें